मुख्य कंटेंट पर जाएं
सोमवार, 9 नवंबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

प्रतिमा विसर्जन को लेकर पटना पुलिस सतर्क, विसर्जन मार्गों का किया निरीक्षण

अमित कुमार प्रकाशित : 22 अक्टूबर 2026, 02:31 PM अपडेटेड : 6 नवंबर 2026, 09:54 AM 223
प्रतिमा विसर्जन को लेकर पटना पुलिस सतर्क, विसर्जन मार्गों का किया निरीक्षण

पटनासिटी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस सतर्क है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर विसर्जन स्थलों एवं मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पटना सिटी-02) ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विसर्जन जुलूस के सुचारु संचालन और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पटना पुलिस ने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, निर्धारित एवं अनुमति प्राप्त मार्गों का ही उपयोग करने तथा विसर्जन के दौरान शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। साथ ही पुलिस-प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।