मुख्य कंटेंट पर जाएं
सोमवार, 9 नवंबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

परसा बाजार में वाहन जांच के दौरान दो देसी कट्टा और 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अमित कुमार प्रकाशित : 24 अक्टूबर 2026, 11:23 PM अपडेटेड : 8 नवंबर 2026, 05:36 PM 12
परसा बाजार में वाहन जांच के दौरान दो देसी कट्टा और 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

फुलवारीशरीफ। परसा बाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम वाहन जांच के दौरान लक्ष्मण झूला पुनपुन गुमटी के पास एक टेम्पू से दो देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए. पुलिस ने हथियार के साथ टेम्पू में बैठे सन्नी कुमार (30) को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है.

पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान टेम्पू पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान सन्नी कुमार के पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले. इस संबंध में परसा बाजार थाना कांड संख्या 544/26, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार सन्नी कुमार बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी छकन टोला निवासी स्व. श्याम बाबू यादव का पुत्र है. पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से बुद्धा कॉलोनी, सोनपुर और बेऊर थाने में पांच मामले दर्ज हैं. इनमें मारपीट, चोरी, लूट और अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं.

कार्रवाई में परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, बिटु कुमार, मिथिलेश कुमार, कृष्ण कुमार सिंह समेत तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।