मुख्य कंटेंट पर जाएं
सोमवार, 9 नवंबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

अमित कुमार प्रकाशित : 18 अक्टूबर 2026, 11:43 PM अपडेटेड : 7 नवंबर 2026, 03:33 PM 188
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पटना स्थित शक्तिपीठ माँ शीतला मंदिर और शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने समस्त बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। साथ ही, दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवरात्र के दौरान पटना के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त माँ दुर्गा की आराधना कर प्रदेश की उन्नति और परिवार की खुशहाली की कामना किए।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।