वैशाली। नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10.318 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ गांजा ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे एक CNG टेम्पू को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, रूस्तमपुर दियारा क्षेत्र की ओर से आ रहे CNG टेम्पू (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PP5234) की जांच के दौरान गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने टेम्पू में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनोज कुमार (करीब 21 वर्ष) और अमरनाथ राय (करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों वैशाली जिले के रूस्तमपुर थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने गांजा बरामदगी के मामले में टेम्पू को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कमेंट्स 0
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!