मुख्य कंटेंट पर जाएं
सोमवार, 9 नवंबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

मनेर में ताबड़तोड़ फायरिंग, पैक्स अध्यक्ष की मौत, दूसरा व्यक्ति घायल

अमित कुमार प्रकाशित : 19 अक्टूबर 2026, 09:25 PM अपडेटेड : 8 नवंबर 2026, 09:11 PM 135
मनेर में ताबड़तोड़ फायरिंग, पैक्स अध्यक्ष की मौत, दूसरा व्यक्ति घायल

पटना। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव का है, जहां घर के पास बैठे पैक्स अध्यक्ष और उनके साथी पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस गोलीबारी में प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू पॉइजन की जांघ में गोली लगी, जबकि पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भालू के सीने के पास गोली लगी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भालू की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है। शुरुआती जांच में करीब आठ राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। घटनास्थल से 6 गोली के खोखे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, शुरुआती तौर पर इस वारदात के पीछे पंचायत चुनाव से जुड़ी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की असली वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। एफएसएल की टीम मौके वारदात पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।