मुख्य कंटेंट पर जाएं
सोमवार, 9 नवंबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

मारवाड़ी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह

अमित कुमार प्रकाशित : 2 नवंबर 2026, 10:41 PM अपडेटेड : 9 नवंबर 2026, 12:01 PM 8
मारवाड़ी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह

पटनासिटी। मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर को दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समिति की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समारोह में हाउजी विभिन्न खेलों, नृत्य, वेशभूषा, रूप-सज्जा तथा अन्य प्रतियोगिताओं में सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में भारतीय संस्कृति, आपसी प्रेम, सौहार्द और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

समारोह के दौरान थाली सजावट, दीया सजावट एवं रोप सजावट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। थाली सजावट प्रतियोगिता में श्रीमती प्रीति ड्रोलिया एवं श्रीमती मनु ड्रोलिया को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, दीया सजावट प्रतियोगिता में श्रीमती नमिता लाडिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रोप सजावट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में श्रीमती नमिता लाडिया तथा सीनियर वर्ग में श्रीमती संगीता अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा निर्मित आकर्षक मोमबत्तियों का निःशुल्क स्टॉल लगाया गया। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

समिति की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक मोमबत्तियां खरीदकर छात्राओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने की भावना को प्रोत्साहित किया।

समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारा झुनझुनवाला ने सभी सदस्याओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, अपनत्व एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की 70 सदस्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह का समापन दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।