मुख्य कंटेंट पर जाएं
सोमवार, 9 नवंबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

जनसुनवाई में मंत्री शीला मंडल ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ

अमित कुमार प्रकाशित : 27 अक्टूबर 2026, 11:24 PM अपडेटेड : 9 नवंबर 2026, 12:59 PM 140
जनसुनवाई में मंत्री शीला मंडल ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ

पटना। मंगलवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की माननीय विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कार्यक्रम समन्वय हेतु पार्टी की प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा मौजूद रहीं।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।