जहानाबाद। एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में मंगलवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ के दौरान बिहार सरकार के नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग देखा गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ली। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने पर जोर दिया गया।
कमेंट्स 0
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!