जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 22 आगंतुक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं पर सुनवाई कर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
कमेंट्स 0
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!