मुख्य कंटेंट पर जाएं
सोमवार, 9 नवंबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

दशहरा सेवा शिविर के उद्घाटन आरक्षी उपाधीक्षक शिव शंकर सिंह ने किया

अमित कुमार प्रकाशित : 18 अक्टूबर 2026, 11:47 PM अपडेटेड : 8 नवंबर 2026, 04:56 AM 171
दशहरा सेवा शिविर के उद्घाटन आरक्षी उपाधीक्षक शिव शंकर सिंह ने किया

पटना सिटी में मारवाड़ी समाज सेवा भाव से जुड़ा है वह अपने आप में एक मिसाल है बिछरो को परिवार से मिलाना थकान को दूर करने के लिए चाय की व्यवस्था करना जल की व्यवस्था हो प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था हो सभी की व्यवस्था में मारवाड़ी समाज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है उक्त बातें मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा आयोजित 27 वा पांच दिवसीय दशहरा सेवा शिविर के उद्घाटन पर पटना सिटी आरक्षी उपाधीक्षक शिव शंकर सिंह ने शहीद भगत सिंह चौक के पास कहां है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्टार इंडिया ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण सिंह प्रबंधक आशीष सिनहा चौक थाना अध्यक्ष राज किशोर सिंह विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी उपस्थिति थे आगत अतिथियों ने दीप प्रज्जित कर समारोह का उद्घाटन किया समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मारवाड़ी सेवा समिति 27 वर्षों से दशहरा के अवसर पर श्रद्धालु की सेवा के लिए शुद्ध पेयजल नींबू चाय पुलिस सहायता केंद्र खोया पाया सूचना केंद्र प्राथमिक उपचार केंद्र महानवमी का महाप्रसाद के साथ श्री श्री बड़ी देवी जी अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा इस अवसर सचिव राजकुमार गोयनका सुभाष पोद्दार प्रफुल पांडे अशोक बंका मनोज खेतान राजेश देवड़ा पप्पु कमलिया विष्णु झुनझुनवाला राजेश डौरलिया उपस्थित है शिविर यह 22 तारीख तक चलेगा

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।