पटना। धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पटना पुलिस ने बुधवार, 4 नवंबर 2026 की शाम विभिन्न संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सचिवालय-02 के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया।
इस दौरान संबंधित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने, प्रभावी गश्ती करने और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पटना पुलिस ने आम नागरिकों से दीपावली का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
कमेंट्स 0
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!