मुख्य कंटेंट पर जाएं
सोमवार, 9 नवंबर 2026
--:--:-- लॉगिन
BCC24 News
विज्ञापन : Article Top

दीपावली एवं छठ पूजा से पहले वैशाली में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान

अमित कुमार प्रकाशित : 27 अक्टूबर 2026, 11:18 PM अपडेटेड : 8 नवंबर 2026, 06:43 PM 220
दीपावली एवं छठ पूजा से पहले वैशाली में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान

वैशाली जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने हाजीपुर एवं महुआ अनुमंडल में 41 पटाखा दुकानों में छापेमारी कर सुरक्षा मानकों की जांच की।

हाजीपुर में 26 दुकानों की जांच की गई, जबकि महुआ अनुमंडल में 15 स्थानों पर छापेमारी हुई।

दुकानदारों के लिए जरूरी निर्देश:
200 लीटर पानी के दो ड्रम रखें।
दो ABC टाइप अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखें।
बालू-पानी की बाल्टियाँ एवं आग बुझाने वाला कंबल रखें।
नो स्मोकिंग’ बोर्ड लगाएँ।
बिजली की वायरिंग सुरक्षित रखें।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर होगी कड़ी कार्रवाई। आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

अग्निशमन सहायता नंबर:
06224-274055  7485805876  7485805877


आपातकालीन नंबर: 101 / 112

जिला प्रशासन, वैशाली की अपील
सुरक्षा नियमों का पालन करें और त्योहारों को सुरक्षित एवं खुशहाल बनाएँ।

सतर्कता अपनाएँ, अग्नि दुर्घटनाओं से बचें।

संबंधित खबरें

कमेंट्स 0

अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

आपका कमेंट लिखें
कमेंट मॉडरेशन के बाद दिखाए जाएंगे।