जहानाबाद जिला पदाधिकारी, श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
पथ निर्माण विभाग: जिले की कुल 34 सड़कों (350.19 किमी) की स्थिति एवं रखरखाव की समीक्षा।
DLP अंतर्गत सड़कें: 06 सड़कें (81.28 किमी) दोष दायित्व अवधि के अंतर्गत। कार्यपालक अभियंता को स्वयं निरीक्षण कर संबंधित एजेंसी से गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश।
शेष 28 सड़कों (268.91 किमी) के रखरखाव हेतु निविदा प्रक्रिया जारी। निविदा पूर्ण होते ही मरम्मत एवं रखरखाव कार्य शीघ्र कराने के निर्देश।
ग्रामीण कार्य विभाग: कुल 625 सड़क योजनाओं में 325 पूर्ण। कार्यपालक अभियंता को स्वयं स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता जांचने, आवश्यक मरम्मत कराने एवं शेष योजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश।
जिला पदाधिकारी का निर्देश: क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढों की शीघ्र मरम्मत, निर्माणाधीन योजनाओं की नियमित निगरानी तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य समयबद्ध पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
कमेंट्स 0
अभी कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!